कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रता सम्मेलन संपन्न l

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक दिवसीय कार्यक्रता सम्मेलन संपन्न l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l

चंदवारा : बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने गुरुवार को प्रखण्ड के नव निर्मित डिग्री कालेज परिसर मे आयोजित एक दिवसीय कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया । मौके पर विधायक अकेला ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ में एकजुट व संगठित हो कर जबाब देना होगा । कार्यकताओं की मजबूती से संगठन को बल मिलता है ऐसे में कांग्रेस के सभी नेता कार्यक्रता को पूरी निष्ठा के साथ पुनः राज्य में मजबूत सरकार बनाने के लिए आगे आना होगा । विधायक ने प्रखण्ड सभी पंचायतों के प्रमुख कार्यकताओं से बारी बारी बूथ वार चर्चा किया । इस दौरान कार्यकताओं ने भी पाटी की मजबूती के लिए अपने विचार रखें । कमजोर बूथ पर नए तरीके से मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया । सम्मेलन में बरही विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सभी 10 पंचायतों के 53 बूथों पर मजबूती के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्त किया गया । सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल ने की वहीं संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह ने की । मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, खांडी मुखिया असगर अंसारी, कौलेश्वर साव, वरुण यादव खूबलाल यादव, सफीक मियां, विनोद पंडित, रामप्रसाद स्वर्णकार, मोती दास, प्रमोद वर्मा, दिलीप राणा, बब्लू यादव, द्वारिका यदिव, मोहम्मद असगर मोहम्मद अनवर भोला पंडित, संजय दास, समेत कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!