कांग्रेस की भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने किया जयपुर विधानसभा घेराव व विरोध प्रदर्शन।

राजाखेड़ा, धौलपुर

कांग्रेस की भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने किया जयपुर विधानसभा घेराव व विरोध प्रदर्शन।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ भाजपाइयों ने जयपुर विधानसभा का घेराव कर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर मोर्चा खोल दिया जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जयपुर में एकत्रित होकर जयपुर विधानसभा का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए।कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं राजाखेड़ा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा के कद्दावर नेता अशोक शर्मा की पुत्र भाजपा युवा नेता दुष्यंत शर्मा ने बताया की हमने आज जयपुर विधानसभा घेराव व विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी टीम सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्णरूप से योगदान दिया।हमारे साथ धौलपुर क्षेत्र के भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा युवा नेत्री मालविका मुद्गल ने बताया की राजस्थान के सभी भाजपाई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने “नहीं सहेगा राजस्थान”आंदोलन के माध्यम से चेताया है।की राजस्थान कांग्रेस के कुशासन,बेलगाम अपराध की सरकार, दमनकारी नीतियों की सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान की ताकत से जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।राजस्थान कांग्रेस की सरकार ने जनता पर जो अत्याचार किए है।उसका बदला राजस्थान से भाजपा विजई कर लिया जाएगा।

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!