कांग्रेस नेता अशोक राजवाल नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कांग्रेस नेता अशोक राजवाल नहीं मनायेंगे अपना जन्मदिन

 

कोरबा//देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर सात दिवसीय शोक के कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल दो जनवरी को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे भारत मां के लाल महान अर्थ शास्त्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन हो जाने पर सात दिवसीय राष्ट्रीय शोक है l इतिहास उनके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करके दुनिया की सबसे तीव्र गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाने वाले,महान विद्वान,अर्थशास्त्री के रूप में विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर अशोक राजवाल ने दो जनवरी को जन्मदिन पर अपने युवा साथियों मित्रों शुभचिंतकों से निवेदन किया है उनके जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित न करें।साथ ही ऐसे महान व्यक्तित्व को राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील करते हुए राष्ट्रपति के नाम पर पत्र लिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!