कांग्रेस नेता गुलशन तिवारी के विरुद्ध शिव सेना थाने में कि शिकायत

कांग्रेस नेता गुलशन तिवारी के विरुद्ध शिव सेना थाने में कि शिकायत

खैरागढ़, छुईखदान खैरागढ़ शिवसेना जिला ईकाई के अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह बघेल की अगुवाई में जिला प्रवक्ता नितिन भानडेकर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने छुईखदान थाना व तहसीलदार के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उदयपुर निवासी व कांग्रेस नेता गुलशन तिवारी ने अपने छुईखदान ब्लांक अन्तर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र में लोकहित कार्यों में बिना जीएसटी बिल लगाकर अपने पद का गलत दुर उपयोग कर लाखों रुपए का आहरण अनुचित ढंग से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर आर्थिक लाभ लिया गया है जबकि पंचायती राज अधिनियम स्पष्ट देख है कि कोई भी जनप्रतिनिधि अपने पद का दुर उपयोग कर किसी भी माध्यम से स्वयं व अपने रिश्तेदारों को आर्थिक लाभ नहीं पहुंचा सकता चुकी गुलशन तिवारी एक शिक्षित जनप्रतिनिधि है जिसे पंचायती अधिनियम की पुरी जानकारी है इसके बावजूद छल करके लाखों रुपए का आहरण मटेरियल सप्लाई के नाम से ग्राम खपरी दरबार व खैरी में बिल लगाया गया है शिकायत दर्ज पहुंचे शिव सैनिकों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह बघेल, नितिन भानडेकर, पंकज साहु, भानुप्रताप वर्मा, मुकेश सेन, गुरु मानिकपुरी, महेन्द्र सिंह परिहार, आदि शिवसैनिक उपास्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!