कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि

भरतपुर. कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ, और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। इसी के अंतर्गत आगामी 26 जुलाई शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिले में अनेकों स्थानों पर कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही भरतपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्रातः 9 बजे लोहागढ स्टेडियम में स्मृति वार मेमोरियल स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के शहीदो सहित समस्त वीर शहीदों को श्रद्धासुमन सहित श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!