कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न, जागरूकता की जरूरत

कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न, जागरूकता की जरूरत

 

बलिया । शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार-रसड़ा में मंगलवार को संचारा रोगों के रोक-थाम के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र रसड़ा से आये एनपीआरसी, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव के संबंध कें कई टिप्स दिये गए। कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए सीएचसी रसड़ा के अधीक्षक डा. बीपी यादव ने कहा कि संचारी रोगों के रोक-थाम की दिशा में प्रदेश सरकार व्यापक अभियान चला रही है। शिक्षक बच्चों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक कर उन्हें बचाव की दिशा में कार्य करेंगे ताकि बदलते मौसम में होने वाली अनेक बीमारियों से बचाव हो सके। खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे जागरूकता रैलियां सहित हर संभव उपाय करें ताकि संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सका। कार्यशाला को डब्लुएचआे सौरव राय, यूनीसेफ खुशबू सिंह, कमलेश सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक गण मौजूद रहे।

बलिया से रवि आर्य की रिपोर्ट, R 9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!