कार्यालय पुलिस अधीक्षक के मुख्य हॉल में शहीदो में फोटो

“शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा|”

पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा ने धौलपुर पुलिस के वीर शहीदों के बलिदान को अविस्मरणीय रखने के उद्देश्य से कल पुलिस शहीद दिवस के मौके पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक के मुख्य हॉल में उनके फोटो लगवाए है, पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष हम यह खास दिन मनाते है, धौलपुर पुलिस के ऐसे जवान जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया हम उन्हें नमन करते हैं, हम सदैव शहीदों के बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेंगे| धौलपुर पुलिस के जवान जो अपने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए है उन वीर शहीदों के नाम निम्न प्रकार है:-

1. शहीद श्री बाबूलाल सहायक उप निरीक्षक
(18.04.2004)
2. शहीद श्री विमल कुमार शर्मा सहायक उप निरीक्षक
(06.05.2008)
3. शहीद श्री महेन्द्र सिंह हैड कानि. (29.05.2012) 4. शहीद श्री विजय सिंह कानि. (14.07.2002)
5. शहीद श्री राजेन्द्र सिंह कानि. (13.12. 2012)
6. शहीद श्री शशीकांत सिंह सिकरवार कानि.
(19.04.2019)
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!