कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने भरतपुर आईजी को सौंपा ज्ञापन

भरतपुर 23 अगस्त

कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने भरतपुर आईजी को सौंपा ज्ञापन

 

 

भरतपुर. कुम्हेर थाना क्षेत्र में राशन डीलर के द्वारा केवाईसी करने के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज होने के करीब एक महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण गुरुवार को थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी द्वारा संतुष्ट जनक जवाब नहीं देने पर नाराज ग्रामीण भरतपुर आईजी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो थाने व एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन के साथ-साथ भरतपुर और डीग राजमार्ग को जाम कर देंगे। आईजी ने पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पिता ने आरोपी राशन डीलर कुंवरसेन पुत्र बदनसिंह उम्र 54 साल निवासी रीठौटी (कुम्हेर) के खिलाफ केवाईसी करने के बहाने उसकी पुत्री के शरीर को गलत तरीके से छूने और गुप्तांगों से छेड़छाड़ का एक मामला 27.07.2024 को इस्तगासे के जरिए कुम्हेर थाने में दर्ज कराया था। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी राशन डीलर कुंवरसेन के दबंग व राजनैतिक पहुंच वाला होने के कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। लगातार आरोपी के द्वारा राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं मामले को लेकर कुम्हेर थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने कहा कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर ही कार्रवाई की जाएगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!