कालीचरण सिंह का चतरा लोकसभा क्षेत्र के तरहसी मनातू का एक दिवसीय दौरा!

R9भारत से सीताराम सोनी के रिपोर्ट तरहसी पलामू

 

कालीचरण सिंह का चतरा लोकसभा क्षेत्र के तरहसी मनातू का एक दिवसीय दौरा!

आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद झारखंड में सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का नाम एलान कर दिया है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की चतरा लोकसभा क्षेत्र में हलचल बढ़ते दिखाई दे रही है। ऐसे तो चतरा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 5 वे चरण में होना है। लेकिन चतरा लोकसभा में अभी से ही दिन पर दिन प्रचार का रफ्तार पकड़ने लगा है। आपको बताते चले कि इन सब के बीच भारतीय जनता पार्टी के चतरा लोकसभा उम्मीदवार कालीचरण सिंह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर तरहसी, मनातू जैसे कई क्षेत्रो पहुंचे। साथ ही भाजपा नेता पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, भाजपा ज़िला अध्यक्ष अमित तिवारी भी साथ मे सामिल रहें, एवं तरहसी एवं मनातू के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के कई जगहों पर जा जा कर चुनावी समर्थन करने की बात कही, एवं लोंगो से मिला और भाजपा के कई कर्यो के बारे मे बताया एवं जनता के लाभ के लिए कई योजनाए के बारे मे फायदा बताया और फिर से भाजपा को अपना मद दे कर चुनाव जिताने की मांग किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!