किशनगंज थाना क्षेत्र के सोडाना गांव में नदी के एनिकट में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

ब्यूरो चीफ पंकज राठौर दिनांक 28/07/2024

किशनगंज थाना क्षेत्र के सोडाना गांव में नदी के एनिकट में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत

किशनगंज थाना के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि सोडाना गांव निवासी कन्हैयालाल पुत्र पहलाद जाति सहरिया उम्र 35 वर्ष खेत से कृषि कार्य करके आते समय दौड़ नदी के एनिकट को पार करते समय पैर फिसल जाने से एनिकट में बह गया। शनिवार देर रात तक घर पर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, रविवार सुबह तलाश करने पर शव एनिकट में तैरता हुआ नजर आया सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस थाने के एएसआई बाबूलाल मौके पर पहुंचे और शव को किशनगंज चिकित्सालय में लाया गया जहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!