भरतपुर 24 जुलाई
कुलदीप जघीना के अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा
भरतपुर. शहर के गोवर्धन गेट स्थित धर्म कांटे के पीछे कुलदीप जघीना द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर मंगलवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलवाया। सीओ सिटी ने बताया कि गोवर्धन गेट स्थित एक तालाब पर कुलदीप सिंह निवासी जघीना द्वारा अतिक्रमण किया गया था। पुलिस को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि यहां असामाजिक तत्व बैठते हैं। जो कि शहर के वातावरण को दूषित कर रहे हैं। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा जमीन को लेकर जांच करवाई गई। जिससे ज्ञात हुआ कि यह सरकारी जमीन है। जिसके बाद आज कार्रवाई की जा रही है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे