केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान को लेकर नदबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भरतपुर 21 सितंबर

 

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान को लेकर नदबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

 

भरतपुर.नदबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंत्री का पुतला दहन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरस्वरूप शर्मा ने कहा- मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जो बयान दिया गया है उसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। इस तरह के बयानबाजी पर प्रधानमंत्री को प्रसंज्ञान लेना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र में ऐसी भाषा को कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री को इस प्रकार के अनरगल बयान देने वाले मंत्री से तुरन्त प्रभाव से इस्तीफा लेना चाहिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रशांत उपाध्याय ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू के राजस्थान से राज्य सभा सांसद होने के नाते आने वाले दिनों में राजस्थान आगमन पर पुर जोर तरीके से विरोध किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर रवनीत सिंह बिट्टू के बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नदबई प्रभाव चौधरी, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, गिरीश जौहरी, लाखन गुर्जर, मदन बिहारिया, दिलीप बहरामदा, नारायनसिंह, समयसिंह सहित अनेकों  कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

 

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!