केंद्रीय सड़क निधि से 16 करोड़ 67 लाख की सड़क को मिली मंजूरी

केंद्रीय सड़क निधि से 16 करोड़ 67 लाख की सड़क को मिली मंजूरी

राजाखेड़ा। पिछले दिनों नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेत्री व राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहीं नीरजा अशोक शर्मा ने केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को दुरस्त करने की मांग की जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 16 करोड़ 67 लाख रुपये की राशि सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत की है।
भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने बताया कि मनियां मरेना सड़क चौडाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई है जिससे 12 किलोमीटर लंबाई की सड़क बनकर तैयार होगी और लोगों के लिए राह आसान बनेगी। जिसके लिए नीरजा शर्मा ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!