ओडिशा के केन्दुझर जिला एक खनी क्षेत्र होने की वजह से यहा की सड़को में रोज हजार हजार लोह से लदे ट्रक चलती है।जिसकी वजह से यहा की सड़को में रोज कोई न कोई सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।हर दिन की तरह आज भी उसी तरह एक सड़क दुर्घटना देखने को मिला है केन्दुझर जिला बामेबारी थाना क्षेत्र के कालीमाटी पंचायत में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा का मामला सामने आया है।
सूचना के मुताबिक एक ट्रक OR/09/H/6073 महापर्वत इंद्राणी पटनायक माइंस से कच्चा माल लोड कर तेज रफ्तार से नयागढ़ साइडिंग जा रहा था। तभी अचानक ट्रक 13 वर्ष के नबालक लक्षण कुमार भगत और 14 वर्ष के किस्मत मुंडा के उपर चढ़ गया।दोनो नबालको की मौके पर ही मौत हो गई।जिसके बाद अंचल में उत्तेजना पैदा हो गया ।तत्काल स्थानीय लोगो ने आकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बामेबारी पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और सड़क जाम किए लोगो को भी समझाया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।स्थानीय लोग इस बात पर अड़े रहे की जबतक माइनिंग कंपनी घटना स्थल पर नही पहुंचे सड़क नही खुलेगी।
ओडीशा के केन्दुझर जिला बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत