के° के° पब्लिक स्कूल में कराया गया प्रथम वर्ष खेल महोत्सव का आयोजन
देवरिया । भटनी नगर स्थित के0 के0 पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के पहले दिन आधा दर्जन से अधिक खेल का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागी को स्कूल प्रबंधन ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक बी0 के0 श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल का खेल का मैदान जोश, जुनून और उत्साह से भरा हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि……
आगमन के साथ हुई। छात्रों ने बैंड डिस्प्ले, मार्च पास्ट, ट्रैक इवेंट, से लेकर ऊर्जावान और उछाल वाले खेल कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ऊर्जावान प्रदर्शनों से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस कार्यक्रम में जिंग जैग रेस, जंप एंड कैच, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, लम्बी कूद, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित अन्य खेल का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार वर्मा के साथ समस्त अध्यापक गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रमन तिवारी की रिपोर्ट