कोटा के लगभग 15 हजार व राज्य के 7 लाख कार्मिको को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

कोटा से भवानी शंकर राठौर की विशेष रिपोर्ट

कोटा के सेवारत चिकित्सक,नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन व चिकित्सा कर्मियों ने पुरानी पेंशन लागू करने पर माननीय श्री शांति धारीवाल साहब का आतिशबाजी, डोल नगाड़ो व माल्यर्पण कर भव्य स्वागत…!!

कोटा के लगभग 15 हजार व राज्य के 7 लाख कार्मिको को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
========================
कोटा के सेवारत चिकित्सक,नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन व चिकित्सा कर्मियों सम्पूर्ण चिकित्सा विभाग द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने पर माननीय श्री शांति धारीवाल साहब का उनके निवास पर दोपहर 1 बजे जनसेवक डॉ दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी, डोल नगाड़ो व माल्यर्पण कर भव्य स्वागत कर खुशी जाहिर की गई

सही मायनों में राम राज्य की व्याख्या को सार्थक किया लगभग कोटा के 15 हजार व राज्य के 7 लाख कार्मिको को से सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा यह ऐतिहासिक फैसला है पुनः माननीय जनननायक मुख्यमंत्री जी व udh मंत्री जी श्रीमान शांति धारीवाल साहब का दिल से धन्यवाद व हार्दिक आभार
इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी, कोटा सेवारत चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ राजेश सामर,डॉ राजमल डॉ मोहित गौतम ,डॉ गिरिराज राठौड़, डॉ नरेश मेवाड़ा,डॉ जितेंद्र नामा,डॉ असीम, लोकेश दाधीच,विक्रम मीना,योगेश डोरिया,डॉ प्रज्ञानंद गौतम,अंकुर जैन,सविता मालव,हेमलता सहित दर्जनो चिकित्सा विभाग और शिक्षक संघ अम्बेडकर के राजाराम मेघवाल एवम दर्जनो और कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर पार्षद दिनेश खटीक,नरेंद्र केथोलिया रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!