कोटा ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए दो दिवस विशेष अभियान के तहत की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही 3 किलो 900 ग्राम के करीब पकड़ा गया गांजा

कोटा मुकेश गोस्वामी

कोटा ग्रामीण में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए दो दिवस विशेष अभियान के तहत की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही 3 किलो 900 ग्राम के करीब पकड़ा गया गांजा

 

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन कोटा ग्रामीण के सुपरविजन समस्त वृताधिकारी जिला कोटा ग्रामीण के निर्देशन तथा समस्त थानाधिकारी जिला कोटा ग्रामीण के नेतृत्व में टीमें गठित की गई दो दिवस का विशेष अभियान चलाया गया उक्त अभियान में कोटा ग्रामीण क्षेत्र के थाना इटावा थाना, खातोली थाना द्वारा अलग-अलग थानों से कार्यवाही करते हुए इटावा से महावीर पुत्र रामरतन निवासी खाकीनगर इटावा से 1 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा गया तथा खातोली से महावीर पुत्र राधेश्याम कुशवाहा निवासी बरनाहली थाना खातौली से 2 किलो 190 ग्राम गाजा पकड़ा गया पुलिस थाना द्वारा विशेष कार्यवाही की गई पुलिस थानाधिकारी खातोली देशराज गुर्जर हेड कांस्टेबल हुकम सिंह विनोद सैनी ,विशाल नेनाराम ,मोटाराम आदि का विशेष सहयोग के माध्यम से कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!