कोटा में पूर्व नरेश राव सूरजमल हाडा के 600 साल पुराने स्मारक को तोड़ने के विरोध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पुननिर्माण की रखी मांग

कोटा में पूर्व नरेश राव सूरजमल हाडा के 600 साल पुराने स्मारक को तोड़ने के विरोध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पुननिर्माण की रखी मांग

 

कोटा में पूर्व नरेश राव सूरजमल हाडा के 600 साल पुराने स्मारक को तोड़ने का विवाद अभी तक नहीं थमा है। अब KDA की स्मारक तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र भेजा है, जिसमें 20 सितंबर को प्राचीन स्मारक को ध्वस्त करने की घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही नागवेन्द्र सिंह ने सरकार से प्राचीन स्मारक के पुनर्निर्माण के साथ कोटा एयरपोर्ट का नाम राव सूरजमल के नाम पर रखने की मांग की है। नागवेन्द्र सिंह ने बताया है कि आक्रांता बाबर से लोहा लेते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले राव सूरजमल जी हाड़ा की 600 साल पुरानी छतरी में 12 स्तम्भ थे। ये 12 स्तम्भ उन 12 हाड़ा ,सोलंकी वीरों की स्मृति में थे जो सूरजमल जी के साथ इसी जगह वीर गति को प्राप्त हुए। इन सभी महापुरुषों की अंत्येष्टि क्रिया इसी छतरी वाले स्थान पर की गई थी। कानूनन सौ साल से पुराने स्मारक हैरिटेज की श्रेणी में होते हैं,जिनका संरक्षण सरकार की जिम्मेदारी है| राजाखेड़ा नगरपालिका पार्षद लोकेन्द्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री के नाम ऐसा ही पत्र भेजा है|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!