कोरबा खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन में लगे वाहन किए गए जब्त

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

कोरबा खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन में लगे वाहन किए गए जब्त

* रेत माफिया में मचा हड़कंप

 

कोरबा// कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की प्राप्त शिकायतों की जांच एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम झींका में खनिज के अवैध भंडारण प्रकरण में खनिज रेत व 01 चैन माउंटेन मशीन, रेत के अवैध परिवहन में लगी 01 हाईवा, भैसमा तहसील अंतर्गत ग्राम कुदमुरा में खनिज के अवैध भंडारण प्रकरण में मौके से रेत, दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम झोरा में रेत के अवैध उत्खनन प्रकरण में 02 चैन माउंटेन मशीन, उरगा क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन में गिट्टी के 02 हाईवा, रेत के 01 टिप्पर व 02 ट्रैक्टर, कोरबा क्षेत्र में रेत में अवैध परिवहन में 01 ट्रैक्टर सहित कुल 10 वाहन/मशीन खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जप्त किया गया है।
इससे पहले भी माइनिंग विभाग द्वारा वाहनों को जप्त किया गया था, अभी 10 वाहन जप्त किया गया है। बताया जा रहा हैं की अवैध परिवहन एवं भंडारण पर निरंतर कार्यवाही माइनिंग विभाग द्वारा जारी रहेगी। इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!