क्यारियां की अंशिका ठाकुर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन।

क्यारियां की अंशिका ठाकुर ने 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन।

ऊना( मनोज डोगरा)

रा. व .पा. पाठशाला क्यारियां (कुटलैहड़ )की अंशिका ठाकुर सु. श्री जगजीवन सिंह वह श्री मति रेखा देवी ने हाल ही में घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में 672 अंक प्राप्त करके विद्यालय व माता ,पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी के इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज पाल सरोही वह स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान श्री दीपांकर कंवर जी ने अंशिका को मिठाई खिलाकर बधाई दी व माता पिता का स्कूल में अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत उपप्रधान श्री कर्म चंद पूर्व वार्ड सदस्य तृप्ता देवी, विद्यालय स्टाफ से रमन कुमार, सुरजीत सिंह, रवि कुमार, मनोज कुमार, सागरी व सुनीता उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य व प्रधान श्री दीपेंद्र कंवर जी ने अंशिका को भविष्य में इसी तरह कड़ी मेहनत कर के लक्ष्य को हासिल करने की प्ररेणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!