क्या आप भी नववर्ष में आधुनिक मोटर बोट का आनंद लेना चाहते हैं?

पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित पनसुवां डैम मे आधुनिक वोट की गर्जना पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित कर रही है,सरकार के द्वारा इस जगह को काफी विकसित किया गया है,अगर आप भी नए साल के जश्न मनाने कंही अपने परिवार के साथ मन बना रहे हैं तो इस जगह का आनंद ले सकते है और अपने नये वर्ष को यादगार बना सकते हैं,वाकई में यह जगह काफी सुंदर और मनमोहक है, यहां के ग्रामीण स्वनिर्मित नाव से मछली पकड़ने का काम करते हैं, फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए यह जगह काफी रोमांच से भरी हुई है