भरतपुर 25 जुलाई
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण कर भरे मिठाईयों के सैंपल
भरतपुर। खाद सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में आज शहर स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर एसडीएम रवि गोयल की निगरानी में बर्फी और घेवर का सैंपल भरा गया।रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए एसडीएम की निगरानी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जोधपुर मिष्ठान भंडार पर अचानक दबिश देकर ग्राहकों को बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का निरीक्षण कर मिठाइयों का सैंपल भरा गया। अब उसे आगे जांच के लिए भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए जिले में मिठाई की दुकानों पर सैंपल भरे जा रहे हैं। उसी के चलते खाद सुरक्षा के आयुक्त के निर्देशानुसार शहर स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार पर एसडीएम रवि गोयल की निगरानी में बर्फी और घेवर का सैंपल भरा गया। दुकान मालिक से त्यौहारों के पर्व पर ही नहीं बल्कि हर दिन ग्राहकों को ताजी व स्वच्छ मिठाई देने के साथ-साथ खाद्य पदार्थ भी साफ-सुथरे बेचने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह और रूप सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके कर मौजूद रहे। रक्षाबंधन त्यौहार में अभी 25 दिन के आस पास का समय है। मिठाई बेच कर खूब कमाई करने वाले हलवाई अभी से ही मिठाई तैयार करने में अपने कारीगरों के साथ जुटे हुए है। शहरों से दूर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाई तैयार करने का काम जोरों पर चल रहा है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे