खेतों में भरे बरसात के पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

भरतपुर 23 अगस्त

खेतों में भरे बरसात के पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सोंपा ज्ञापन

भरतपुर. खेतों में भरे बरसात के पानी की निकासी कर बुआई की गई फसल की सुरक्षा की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने उपखंड अधिकारी के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि कस्बा वैर की आराजी मुहारी बांध के पीछे गांव मुहारी व जटबलाई में भी स्थित है। जहां किसानों की खातेदारी भूमि है। किसानों ने खेतों में फसल बो रखी है। किसानों की बागबानी है। बारिश के मौसम के चलते रहने से करीब एक माह से खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे खेतों में खड़ी फसल को अब नुकसान पहुंच रहा है। पहले इस बांध का पानी लालपुर बांध में जाता था। लेकिन अब दोनों ओर सड़क बन जाने से उस सड़क में कुलावा नही होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से खेतों में पानी भरा रहने से फसल में काफी नुकसान हो रहा है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई है की सड़क पर दो तीन जगह कुलावा देकर पानी निकासी की सुविधा प्रदान की जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन पर मेघाराम मोहनसिंह, लालचंद, यादराम, विष्णु, भूदेव, गोरधन, निहाल, सुनील, मुकेश, भूरी सहित दो दर्जन से अधिक किसानों के हस्ताक्षर मौजूद है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!