बारा 25/10/2024
खेलकूद व शारीरिक शिक्षा के विकास के लिए करें प्रयास शारीरिक शिक्षक संघ का जिला अधिवेशन आयोजित

बारां -खेल जीवन का अहम हिस्सा है अतः हमें खेलो के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाना चाहिए उक्त विचार शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि खेल अधिकारी विशाल सिंह ने व्यक्त किए वही संगठन के मुख्य संरक्षक शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा ने शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं व उनके समाधान पर अपनी बात कही उन्होंने कहा कि विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का अपना महत्वपूर्ण योगदान होता है विद्यालय के अनुशासन में शारीरिक शिक्षक अहम कडी होता है वही मुख्य संरक्षक अनिल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही ,शारीरिक शिक्षकों का अधिवेशन 25 अक्टूम्बर शुक्रवार को कोटा रोड स्थित खेल संकुल में आयोजित किया गया ,उद्घाटन सत्र के पश्चात उपस्थित शारीरिक शिक्षकों ने संगठन के आगामी वर्ष की गतिविधियों के लिए शारीरिक शिक्षक राजेंद्र शर्मा को पुनः जिलाध्यक्ष व चेतन पारीक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई साथ ही शिवराज चौधरी को महामंत्री व सुनील शर्मा व अनिल शर्मा को संगठन का मुख्य संरक्षक का दायित्व सौपा गया जिस पर उपस्थित शारीरिक शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ,जिला अध्यक्ष शर्मा ने पुनःजिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर सभी का धन्यवाद करते हुए कहा की वह सबको साथ लेकर चलेंगे तथा शारीरिक शिक्षकों के लिए काम करेंगे साथ ही उपाध्यक्ष चेतन पारीक ने संगठन गतिविधियो की जानकारी से सभी को अवगत कराया इस अवसर पर नव नियुक्त शारीरिक शिक्षको का अभिनंदन किया गया इस दौरान शारीरिक शिक्षक नरेन्द्र तिवारी , चन्द्रप्रकाश राठौर , साजिद हुसैन , सचिन सुमन, धर्मराज जोशी , हॅंसराज मीणा, ,उमर,धर्मराज नागर, महावीर बैरवा,हेमराज वर्मा,आत्माराम मीणा,नन्दसिंह , रमाकांत गुप्ता, धनराज कुम्हार, दुर्गाशंकर सेन, ग़िरिराज गोड़ ,सत्यनारायण मेहरा , नरेंद्र बैरवा , महावीर पंकज ,बद्रीलाल नागर ,यदुनंदन मिश्रा
आदि उपस्थित थे जिन्होंने भी शारीरिक शिक्षकों के कार्य व दायित्व के बारे में अपने विचार रखे इस दौरान बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे ,
पंकज राठौड़ ब्यूरो चीफ बारां