गढ़वा की बेटी बनी छत्तीसगढ़ में एडीपीओ , गढ़वा ~ कहते हैँ की लक्ष्य प्राप्ति का जूनून सवार हो जाए तो सफलता देर से हि सही लेकिन मिलती जरूर है इसी प्रकार गढ़वा जिले के बनपुरवा निवासी अमरेश्वर दूबे की बेटी ने करके दिखया है अमरेश्वर दूबे बचपन से हि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर मे पले बढ़े तथा अमरेश्वर दुबे छत्तीसगढ़ मे आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी थे इन्होने अपने बच्चों को भी खूब पढ़ाया एक कहावत है की बेटियां किसी से कम नहीं होती इसी तरह अमरेश्वर दुबे की छोटी बेटी L,L,M करके वकालत कर रही थी यह दो बार शिक्षिका बनी लेकिन दो,एक महीने के बाद नौकरी छोड़ दी! क्योंकि ईस बेटी का लक्ष्य कुछ और था दो बेटी की मां श्रीमती अनीमा शुक्ला जो अमरेश्वर दुबे की छोटी बेटी है जो कि श्रीमती अनिमा शुक्ला ने अपने पढ़ाई को पीछे नहीं छोड़ा लगातार प्रयास करती रही आखिरकार लक्ष्य प्राप्ति मिल ही गई!
छत्तीसगढ़ पी,एस्,सी 2022 फरवरी 23 को घोषित हुआ श्रीमती अनिमा शुक्ला एडीपीओ बनी और सूची में 10वें नंबर पर रही इनके पति डॉ पंकज शुक्ला छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हैं जो छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पदस्थापित हैँ ! इसलिए कहा जाता है कि मेहनत का फल होता है श्रीमती अनिमा शुक्ला कि इस उपलब्धियां ने दुबे और शुक्ला परिवार दोनों का नाम रोशन किया!