गया के डी एम डॉ० त्यागराजन एसएम ने कड़ाके के ठंड में ठिठुरे सोये हुए देख कर उनसभी को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया

गया के डी एम डॉ० त्यागराजन एसएम ने कड़ाके के ठंड में ठिठुरे सोये हुए देख कर उनसभी को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया

लोकेशन:- गया बिहार ।

रिपोर्ट्स:- सुरेश निखर 

एंकर:-  कल मध्य रात्रि करीब 12 बजे ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने अपने आवास से निकल कर गवालबीघा, गांधी मैदान, ख़ालिस पार्क, इत्यादि स्थानों पर जाकर सड़क के किनारे रिक्सा चालक, ठेला चालक एव अन्य असहाय व्यक्ति को सड़क के किनारे इस कड़ाके के ठंड में ठिठुरे सोये हुए देख कर उनसभी को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया एव उन सभी को रैन बसेरा एव आश्रय स्थल में जाकर आराम करने का अपील किया।

असहाय लोगो ने जिला पदाधिकारी को काफी सराहा है। विदित हो कि पिछले 3 दिनों से ठंड का दस्तक तेजी से आया है। तापमान में भी काफी गिरावट आ रही है। ज़िला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडलों के पदाधिकारियों, नगर निकाय के पदाधिकारियों एव सभी अंचल अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निर्देश दिया है।

कई स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में देर रात्रि घूमे और जरूरतमंद के बीच ठंड से बचाव हेतु कंबल भी वितरण करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!