सौसर /छिन्दवाड़ा
Breaking news
शिवम जानभोर
MN,7999509427
R 9 Bharat
गहरानाला पुल निर्माण की स्लो रफ्तार पर कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी
अगस्त माह के पहले सप्ताह से आवागमन चालू कराने के दिए सख्त निर्देश
=================================

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने बुधवार को छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर सौंसर विकासखंड की ग्राम पंचायत रामाकोना के नजदीक निर्माणाधीन गहरानाला पुल निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल भी साथ थे। निरीक्षण में सेंटरिंग मटेरियल में कमी के कारण निर्माण कार्य में डिले पाया गया जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री सुमन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को तत्काल स्थानीय साधनों से अतिरिक्त सेंटरिंग मटेरियल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जिससे एक बार में ही सेंटरिंग का कार्य पूरा करके तत्काल स्लैब डाल दिया जाए और समय की बचत हो सके। कलेक्टर ने पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण कराते हुए अगस्त माह के पहले सप्ताह में पुल से आवागमन चालू कराने के सख्त निर्देश दिये ।
सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट