यात्री गण कृपया ध्यान दे….
गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते दो दिन रेल यातायात रहेगा प्रभावित
भरतपुर.गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते आगामी 8 व 9 जून को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 ट्रेन आंशिक रद्द तो 2 रीशेड्यूल व 2 रहेगी रेगुलेट, 12414, जम्मू तवी-अजमेर ट्रेन 8 जून को खातीपुरा अजमेर स्टेशन के बीच रहेगी रद्द, 12413, अजमेर-जम्मू तवी ट्रेन 9 जून को अजमेर की जगह खातीपुरा से होगी रखाना, 12015, नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 9 जून को खातीपुरा अजमेर स्टेशन के बीच रहेगी रद्द, 12016, अजमेर-नई दिल्ली 9 जून को दिल्ली के लिए अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से होगी रवाना, 12988, अजमेर-सियालदाह 9 जून को अजमेर से तय समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से होगी रवाना, 14716, जयपुर-हिसार 9 जून को जयपुर से तय समय से 40 मिनट देरी से होगी रवाना, 05537, डिब्रूगढ़-दौराई स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से रवाना होगी, कानोता स्टेशन पर 30 मिनट रहेगी रेगुलेट, 19566, देहरादून-ओखा स्पेशल ट्रेन 9 जून को देहरादून से रवाना होगी, और खातीपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रहेगी रेगुलेट।।
भरतपुर से हेमंत दुबे