भरही पंचायत में मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों ने ली शपथ
कुमार चंदन प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर प्रखंड के भरही पंचायत में बुधवार को मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया है। मंगलवार को प्रखंड के भरही पंचायत सचिवालय में मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रतापपुर प्रखंड अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने भरही पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, उपमुखिया मुकेश कुमार सहित पंचायत के वार्ड सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने बताया पहले पंचायत के निर्वाचित मुखिया और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपमुखिया का चुनाव करके उपमुखिया को भी शपथ दिलाई गई है। जिन लोगो ने पद एवं गोपनीयता की सपथ लिया उनमें मुखिया शबनम खानम, अली खान, मोनी देवी, सुनीता देवी, अजमुद्दीन मिया, मुनिया देवी, कौशल्या देवी, मुकेश कुमार, रूबी देवी, विजय प्रजापति, गुड़ियां देवी, चंदों देवी शामिल है।
भरही पंचायत से उपमुखिया बने मुकेश कुमार 5 वोट से की जीत हासिल
भरही पंचायत मे शपथ ग्रहण के बाद भरही के कुल 12 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के बीच उपमुखिया पद के लिए वोटिंग कराया गया। इस बीच मुकेश कुमार,एवं शबनम खानम ने उपमुखिया पद के लिए अपना अपना नामांकन सीओ जुल्फिकार अंसारी के समक्ष किया।नवनिर्वाचित सदस्यो के द्वारा वोटिंग कराया गया।वोटिंग मे शबनम खानम को कुल 03 , मुकेश कुमार को 07 एवं 02 वोट रिजेक्ट हुआ। मुकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शबनम खानम को 05 वोट से पराजित कर उपमुखिया का ताज अपने सर पर रखा।सीओ जुल्फिकार अंसारी ने नवनिर्वाचित उपमुखिया मुकेश कुमार को विजेता का प्रमाण पत्र सौपा।तथा उपस्थित मुखिया,उपमुखिया एवं वार्ड सदस्यो को कई आवश्यक जानकारी दिया। कार्यक्रम के मौके पर भरही पंचायत के पूर्व मुखीया सुल्ताना खातून, शुक्र यादव, अनिल साव, योगेंद्र भारती, भोला यादव, मुन्नू यादव, इब्राहिम खान ,वसीम खान, छात्र राजद नेता चंदन राज यादव , कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार, प्रदीप रजक बड़ा बाबू, कर्मचारी अरुण कुमार, मोहन साव, सुधीर यादव ,बीरेंद्र यादव, सहित सभी वार्डसदस्य,ग्रामीण शामिल थे।