गुमशुदा युवक की लाश गेहूं के खेत में हुई बरामद

Riport By-सूरज श्रीवास्तव

तरबगंज में 2 दिन से गुमशुदा युवक की लाश गेहूं के खेत में हुई बरामद पूरा मामला तरबगंज थाना अंतर्गत क्षेत्र का है जहां का एक युवक बीते 7 फरवरी को हम गायब हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने थाना तरबगंज में दर्ज कराई थी परंतु पुलिस छानबीन कर ही रही थी कि 9 फरवरी को गेहूं के खेत में युवक की लाश बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई पुलिस ने तत्काल प्रभाव से लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा परिजनों ने पुलिस के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने युवक को ढूंढने में लापरवाही की है जिसके कारण युवक की हत्या कर खेत में सबको फेंक दिया गया परिजनों ने कहा है कि युवक की हत्या हुई है जिसमें पुलिस ने लापरवाही पूर्वक कार्य किया है जिसको लेकर नवाबगंज तरबगंज मार्ग को परिजनों ने जाम कर लिया मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे वह परिजनों से बात करके मामले को शांत कराया वह तत्काल प्रभाव से कार्य में लापरवाही बरतने वाले उपनिरीक्षक बब्बन सिंह को लाइन हाजिर करते हुए अग्रिम कार्रवाई की गई पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है वह पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!