अभिषेक श्रीवास्तव R9भारत गैर इराद्तन हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,पुलिस ने की विधिक कारवाई गोंडा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के वांछित अभियुक्त आकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर लिया था। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 13.06.2022 को अपने पड़ोसी चाचा भरतराम शुक्ला पुत्र देवीदत्त को घर के बगल में झाड़ी साफ करते समय विवाद होने पर उनके सिर पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया था। जिससे उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना करनैलगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।