गैस से भरे टैंकर के ईंजन सहित बॉडी में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची भगदड, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

भरतपुर बिग ब्रेकिंग….

 

गैस से भरे टैंकर के ईंजन सहित बॉडी में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची भगदड, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

भरतपुर में जारी भीषण गर्मी के बीच अचानक रविवार दोपहर को सेवला पहरसर मोड़ के समीप गैस टैंकर के केविन में लगी भीषण आग से मची अफरा तफरी

आज दोपहर करीब 3:30 बजे शॉर्ट सर्किट से टैंकर की बॉडी व इंजन में लगी भयंकर आग से भीषण हादसा होने से बाल बाल बचा

आग की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित लखनपुर थाना और डहरा मोड़ चौकी पुलिस पहुंची मौके पर,

पुलिस ने दोनों तरफ से आवागमन को कराया बंद, सूचना पर नदबई, उच्चैन व भरतपुर से पहुंची दमकलों द्वारा मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, गैस टैंकर का केविन व इंजन जलकर हुआ राख, हादसे में टैंकर तक नहीं पहुंची आग जिससे बड़ा हादसा होने से टला

NH 21 स्थित सेवला गांव के पास की घटना, जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहा था गैस से भरा टैंकर।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!