गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना।

गौशाला में गायों की दयनीय स्थिति को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना।

धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

भैंसदेही। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भैंसदेही जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जामझिरी में स्थित वृंदावन गौशाला में गायों की बदहाली को लेकर गौशाला के सामने धरना दिया।
धरना लगभग 2 घंटे के तक चला उसके बाद एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार,टीआई, सहित वेटनरी,जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत प्रशासन का अमला गौशाला पहुंचा।

 


और धरना दे रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से प्रशासन ने बात करनी चाही कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को गौशाला की यथा स्थिति बताई। गौमाता को खाने के लिए चारा-पानी भी वहाँ पर उपलब्ध नही था। गौशाला में पूरे और गंदगी फैली हुई थी।
जिसे देखने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और वहां पर फायर ब्रिगेड बुलवाकर साफ-सफाई करवाई और पानी-चारे की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।
जिसके बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार की ज्ञापन सौंपा और उच्चस्तरीय जांच की मांग कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गौ माता के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है,उनके राज में गौ माता को खाने के लिए चारा और पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था गौशाला में नही हो पा रही हैं।
उनको वैसे ही मरने के लिए छोड़ दिया गया युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष(पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि गौशाला में पूर्व में भी लगभग 100 से ऊपर गायें थी लेकिन अभी वहां पर 7 से 8 गाय ही मौजूद है बाकी गाये कहां गई है इसकी भी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने लापरवाही करने वाले जनपद पंचायत सीईओ,ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को निलंबित करने की मांग की। यहां लगभग 2 घंटे तक धरना दिया। और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासन हरकत आया
शनिवार सुबह करीब 11 बजे युवा कांग्रेस के बैनर तले युवा कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल क्षत्रपाल विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस कांग्रेसी सरवन सिंह ठाकुर विजय भुस्कुटे सतीश आर्य मोहित राठौर एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेकर सुनील सलामें धर्मेंद्र उझोंने हरपाल उझोने सतीश आर्य सुदामा उझोने के मार्गदर्शन में धरना दिया गया। जिसके तहत वृंदावन गौशाला के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया, जो करीब 2 घंटे तक जारी रहा इस दौरान एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी ने बताया कि हमे ग्रामीणों के माध्यम से जामझीरी स्थित वृंदावन गौशाला की दयनीय स्थिति को लेकर सूचनाएं मिल रही थी इसी को लेकर हम यहां मौजूद हुए है उन्होंने आगे कहा की भाजपा सरकार के राज में गायों की स्थिति बहुत दयनीय हो गई है आज गाय माता भूख प्यास से दम तोड़ रही है गौशाला में लगभग 100 गाय थी जिसमें से आज की स्थिति में मात्र आठ गाए बची हुई है जामझीरी स्थित वृंदावन गौशाला में गाय माता के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा ना तो चारे की व्यवस्था की जा रही है और ना ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है एवं गंदगी के अंबार लगने के कारण गायों को विभिन्न प्रमाण प्रकार की बीमारी हो रही है जिससे गाए दम तोड़ रही है जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गायों के नाम पर आने वाले पैसे तक गबन किए जा रहे रहे है यह स्थिति भाजपा सरकार के राज में गायों के साथ में हो रही है भाजपा की मोहन सरकार में गाय की स्थिति में सुधार नही हो रहा है, गायों की दयनीय स्थिति को लेकर हो आज हमने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा है और हमारी मांग है की गौशाला में गायों के लिए उचित चारे पानी और साफ सफाई की व्यवस्था की जाए

इनका कहना
युवा कांग्रेस के द्वारा जामझीरी पंचायत स्थित वृंदावन गौशाला में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसकी सूचना पर हम सभी अधिकारीगण आए हुए थे हमने यहां पहुंचकर गायों के लिए साफसफाई चारे एवम पानी की व्यवस्था की है और इसकी हम जांच भी करवायेगे
चंद्रपाल इवनाती तहसीलदार भैंसदेही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!