ग्राम तौलीपाली के जंगल में हाथी ने कुचला एक महिला को-मृत्यु

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

ग्राम तौलीपाली के जंगल में हाथी ने कुचला एक महिला को-मृत्यु

 

कोरबा// हाथी उत्पात की समस्या कोरबा वन मंडल में लगातार बढ़ रही है।ग्राम तौलीपाली के जंगल में हाथी ने एक महिला को उठाकर पटक दिया। महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। वन विभाग और पुलिस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है।
फॉरेस्ट डिविजन कोरबा के ग्राम कुदमुरा रेंज में यह घटना घटित हुई। बताया गया हैं कि कुछ दिन से हाथियों का समूह इस क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। इनमें दंतैल भी शामिल है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक महिला जंगल गई थी, तब हाथी से उसका आमना-सामना हो गया। घटना में महिला की मृत्यु हो गई। हाथी की चिंघाड़ और महिला की चीख को आसपास में सुना गया। जिससे लोगों ने अनुमान लगाया कि क्षेत्र में हादसा हुआ है। इस बारे में वन विभाग और करतला पुलिस को अवगत कराया गया।
जानकारी मिलने पर एसडीओ फॉरेस्ट सूर्यकांत सोनी, टीआई के.के. वर्मा और फारेस्ट टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहां पर महिला का शव अत्यंत बदहाल स्थिति में देखा गया। बताया गया कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और काफी समय से इस क्षेत्र में देखी जा रही थी। अधिकृत विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मर्ग, पंचनामा और पीएम के बाद अगली कार्यवाही करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!