ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित गांव बेलाकछार में जल समस्या से लोग हलाकान

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित गांव बेलाकछार में जल समस्या से लोग हलाकान

* दो साल पहले पानी टंकी बनकर तैयार, लेकिन लोगों को नहीं मिला लाभ

कोरबा//कोरबा जिला में ग्राम पंचायत दोंदरो के आश्रित गांव बेलाकछार में दो साल पहले पानी टंकी बनाई गई। पाइपलाइन बिछाकर नल कनेक्शन भी दिया गया। इस तरह नल जल मिशन से करोड़ों रुपए खर्च किया गया है। दूसरी ओर ग्रान दोंदरो सहित ग्राम पंचायत के आश्रित गांव बेलाकछार, संगम नगर के घरों में पानी आपूर्ति में देरी हो रही है। इससे ग्रामीण ढोढ़ी व नाला का पानी पीने मजबूर हैं। गर्मी में भी इन्हें नल जल मिशन का लाभ नहीं मिला। पानी आपूर्ति कब तक होगी, इस ओर ग्रामीणों की नजरें टिकी है।
बताया जा रहा हैं की नल जल मिशन से पानी टंकी का निर्माण होता देख ग्रामीणों में उम्मीदें जगी कि गर्मी में दोंदरों में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। नल कनेक्शन देने का कार्य अधूरा है। कई घरों तक मुख्य पाइप से पानी आपूर्ति की पाइप निकालकर छोड़ दिया गया है। नल कनेक्शन लगाने का कार्य को अब तक पूरा नहीं किया गया है। लगभग एक साल से काम बंद पड़ा है। छूटे घरों में नल कनेक्शन लगाए जाएंगे या फिर नहीं, इस पर ग्रामीणों में संशय बरकरार है। जबकि दो साल पहले टंकी बनाई जा चुकी है। नल कनेक्शन देने बाद अब तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
* नाला वढोढ़ी का पानी पी रहे लोग
बताया जा रहा हैं की ग्रामीण बेलगरी नाला व ढोढ़ी का पानी पी रहे हैं। अधूरे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में गहन नाराजगी है। वहीं, जिन घरों में नल कनेक्शन दिया गया है, वहां अब तक पानी नहीं पड़ पहुंचा है। इन दिनों जिले में भीषण गर्मी रही है। किसी तरह ग्रामीण पानी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। कई घरों की बाड़ी का कुआं भी ग्रामीणों की पानी की पूर्ति का सहारा बना हुआ है। ग्रामीणों को उम्मीदें थी कि इस गर्मी उन्हें पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!