जिला ब्यूरो महासमुन्द
खगेश

ग्राम पंचायत बगारदरहा में राष्ट्रीय सेवा योजना( NSS) का सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया।
22 दिसंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस शिविर के आयोजन की सराहना की युवाओं को ऐसे शिविरों का लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व को निखारना चाहिए। विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के निर्माण के लिए में रचनात्मक कौशल होना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरों में सहभागिता करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। स्वयंसेवियों को इस शिविर में मिलने वाला ज्ञान अपने साथियों के साथ साझा करना चाहिए। तभी शिविर का उद्देश्य सार्थक होगा। शिविर में नशे के दुष्प्रभाव , स्वाछता ,जादू टोना, मतदाता जगरूकता एवं मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय कैलाशचंद्र अग्रवाल जी एवं आदरणीय अशोक सोनू छाबड़ा जी (विधायक प्रतिनिधि ) आदरणीय श्री मथामणी बढ़ाई जी ( मंडी अध्यक्ष व महामंत्री कोलता समाज )आदरणीय श्री सुशील प्रधान जी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण श्री सुशील मेहेर जी, कमल साहू जी, पदुमलाल साव जी, डोलामणी साहू जी, संजय साहू, वीरेंद्र साहू, बासुदेव तांडी जी, श्री सुशील भोई जी (सरपंच )की गरिमामई उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ…