केसरिया प्रखंड अंतर्गत बथना गांव में बुधवार को निर्माणाधीन सड़क में काफी अनियमितता बरती जा रही है।इस संदर्भ में वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर पूर्व से ढ़लाई सड़क बना था जिसपर दूबारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।जो काफी घटिया सामग्री का प्रयोग कर संवेदक जटा शंकर सिंह द्वारा जल्दी जल्दी कार्य का निष्पादन करने में लगे हैं। वहीं गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क छ: के जगह पर तीन इंच मोटा और बारह फीट चौड़ा के जगह पर दस फीट चौड़ा ढ़लाई किया जा रहा है।और इसकी गुणवत्ता की बात नाही कहें तो ठीक रहेगा। बहरहाल सड़क का कार्य जैसे तैसे करके संवेदक चले जाते हैं और गांव की भोली भाली जनता कुछ नहीं बोल पाती है।

इसका एक मुख्य कारण है कि ग्रामीण कुछ जाने इससेे पहले संवेदक अपना काम निपटा कर चला जाता है। रहीं सवाल उच्च स्तरीय जांच की तो किसु एक सड़क का विभाग द्वारा सही तरिका से जांच कर दिया जाए तो सभी के अंदर कुछ न कुछ खामी नीकल जाएगी। लेकिन सभी जांच कागज में धरा के धरा रह जाता है।और सड़क की हालत बनते बिगड़ना शूरु हो जाता है। इसमें दोषी आखिर ठहराया किसको जाए।समझ से परे है।इस संदर्भ में संवेदक ने बताया कि गांव के लोग कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सड़क किनारे से मीट्टी काटने से गांव वाले मना कर रहें हैं।सड़क निर्माण कार्य काफी अच्छा हो रहा है।