लोकेशन सीतापुर
रिपोर्ट रंजीत प्रजापति
स्लग- घर के अन्दर से चोरों ने लगभग पांच लाख रुपए के जेवर व नगदी को किया पार
एंकर- सीतापुर जनपद के कोतवाली महोली के ग्राम कारीपाकर में अज्ञात चोरों ने नीरज वर्मा के घर दीवार लांघ कर लगभग पांच लाख रुपये की चोरी कर ली नीरज ने बताया कि रात में बिजली चले जाने के बाद वह परिवार सहित छत पर सोने के लिए चले गए सुबह लगभग चार बजे जब नीचे आने के लिए जीने का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद था किसी तरह वह नीचे आये तो देखा की कमरों के ताले टूटे पड़े थे व सब सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था कोतवाली में तहरीर दी गयी है पुलिस मामले की जांच में जुटी।