घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे सरपंच पद प्रत्यासी।

दामजीपुरा से संवाददाता इदरीश विरानी की खास रिपोर्ट।

दामजीपुरा/ पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच प्रत्याशी श्रीमती सुमन संतोष चौहान, भागरती पिता चंपुलाल ढिकारे,रोशनी सलामे,तीनो का प्रचार प्रसार जोरों शोरों पर चल रहा है। श्रीमती सुमन /संतोष चौहान,नारियल पेड़,भागरती डिकारे का चश्मा का निशान,रोशनी सलामे काँच का गिलाश को लेकर तीनो प्रत्यासी अपने अपने प्रचार में पुरुष एवं महिलाओं की सबसे आगे टीम नजर आ रही है।
जहा तीनो प्रत्यासी के द्वारा ग्रामीणों को अपने अपने स्तर से समझाइश दी जा रही है। और आश्वासन दिया जा रहा है, कि हम आपके साथ हैं। वही जनसंपर्क के दौरान आज दामजीपुरा, भारगड़, बीरपुरा गांव के ग्रामीणों द्वारा सहयोग मिला।
और सब साथ मिलकर प्रचार प्रसार किया गया। जिसमें सभी ने कहा कि हम भी आपके साथ हैं। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी द्वारा प्रचार-प्रसार भी तेज हो गया, ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर चश्मे के निशान से भागरती पिता चंपुलाल ढिकारे लड़ रही है।
सुमन/संतोष चौहान नारियल का पेड़ के निशान को लेकर अपनी दमदारी दिखा रहे हैं।इधर रोशनी सलामे भी कॉच के गिलास का निशान को लेकर अपनी दमदारी दिखाने में कही कोई कसर नही छोड़ रही है।
प्रत्याशी द्वारा जनता को आश्वासन दिया है। कि क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
दामजीपुरा पंचायत क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

अब देखना यहा है कि जनता तीनो प्रत्यासी में से किसको सरपंच पद पर बिठाती है। ये एक सोच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!