चंदवारा थाना परिसर में ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा :- थाना परिसर में ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक की गई l
बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, प्रमुख मंजू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक माइका अंचल इंस्पेक्टर सुबोध लकड़ा मौजूद थे। बैठक में ईद उल फितर के दिन विभिन्न पंचायत में नमाज अदा करने की का समय तथा अन्य मामलों का जनता से बातचीत की गई। इस दौरान अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समाज में कटुता पैदा करने वालों पर प्रशासन की पूरी निगरानी रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले मैसेज ना फैलाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। इस दौरान लोगों ने कहा कि जगह-जगह पर शराब की बिक्री जोरों पर है। जिसे आम जनमानस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि ईद उल फितर के दिन प्रशासन सभी गांव में पेट्रोलिंग की व्यवस्था करें। साथ ही साथ लोगों से अपील किया कि ईद उल फितर को भाईचारिगी के साथ मनाएं। मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई देवेंद्र उरांव, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी, अब्दुल कुड्डूस अंसारी, मोहम्मद अनवर, मिनहाज खान, कृष्णा यादव, मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद नसीम, सिकंदर गिरी, मनोज साव, सुखदेव यादव, किशोर यादव, मुखिया वीरेंद्र यादव, समीम रहमानी, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, सचिन भारती सुरेंद्र यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।