चंदवारा थाना में राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न l

चंदवारा थाना में राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा : थाना परिसर चंदवारा में शांति समिति की बैठक का आयोजन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रीमती कनक अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान तमाम पुलिसबल तथा थाना क्षेत्र के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि और दोनो समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही। थाना प्रभारी ने आयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सभी से क्षेत्र में शांति व्यबस्था बनाये रखने की अपील की है।
अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदाय के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है, यदि कोई खुराफाती किसी भी प्रकार का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता हुआ पाया गया तो त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा की जुलूस में किसी तरह के अश्लील गाने का उपयोग नहीं करेंगे जुलूस में किसी तरह की समस्या आती है तो थाना को जरूर सूचित करे l मौके पर एसआई ब्रह्मदेव सिंह, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, थाम मुखिया पुष्पा देवी, लक्ष्मण प्रसाद यादव,महेंद्र यादव, द्वारिका प्रसाद राणा, मुंशी यादव, महेश साव, तुलसी दास, अशोक सिंह, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल, जेएमएम जिला सचिव मो, कुदूष अंसारी, गौतम कुमार, राजेश यादव, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!