चंदवारा पूर्वी पंचायत में अबुआ आवास सत्यापन को लेकर की गई ग्राम सभा।

चंदवारा पूर्वी पंचायत में अबुआ आवास सत्यापन को लेकर की गई ग्राम सभा।

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा : चंदवारा पूर्वी पंचायत भवन में मुखिया अनिता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा की गई जिसमें पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी, उप मुखिया अनिता कुमारी, पंचायत सचिव मुकेश दास, रोजगार सेवक उषा कुमारी, समेत ग्राम सभा विषयक पर प्रकाश डाला पंचायत सचिव मुकेश दास ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में किए गए ऑनलाइन अबुआ आवास योजना के सर्वेक्षण के बाद की सूची को पढ़कर सुनाया जिसमें उन्होंने बताया कि कुल 245 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे जिसमें 22 आवेदन को रिजेक्ट किया गया l जांच के दौरान 90 लाभुक अबुवा आवास लेने योग्य पाए गए एवं 133 आवेदन अयोग्य पाए गए l साथ ही कहा की जिनका भी सूची में नाम नहीं आया या फिर कोई त्रुटि हुई है वह 5 जनवरी से 8 जनवरी तक पंचायत सचिवालय चंदवारा पूर्वी में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं जिसका सर्वेक्षण 18 जनवरी तक किया जाएगा l
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, पसंस प्रतिनिधि बालगोविंद स्वर्णकार, उप मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका कुमार यादव, वार्ड सदस्य अनिल यादव, कुंती देवी, मनोज रंजन, द्रोपति देवी, शंकर दास, सुरेंद्र रविदास, इंद्रदेव दास, सहित ग्राम सभा में सैकड़ों लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!