चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य परमार जी की जयंती पर सैंपऊ में होगा भव्य जनसभा का आयोजन

30 मार्च 2025 रविवार को धौलपुर जिले के सैंपऊ क्षेत्र के राजौरा खुर्द में क्षत्रिय युवा एकता राजस्थान सामाजिक संगठन के द्वारा हिंदू सम्राट चक्रवर्ती राजा वीर विक्रमादित्य जी परमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धौलपुर जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले के युवा साथी भी सम्मिलित होंगे जिसमें उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश की जानी-मानी राजपूत हस्तियां भी सम्मिलित होने की संभावना है जिनमें डॉ.रामकेश सिंह परमार, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार गिर्राज सिंह मलिंगा , डॉ आर पी सिंह परमार, अध्यक्ष जिला पंचायत आगरा मंजू भदोरिया , डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक फतेहाबाद, विकास परमार खेरागढ़, राजा भैया धौलपुर, पूर्व प्रधान मोनू जादौन, के उपस्थित होने की संभावना है क्षत्रिय युवा एकता राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा परमार सैंपऊ ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर हमारे संगठन एवं राजपूत समाज के सभी युवा बहुत ही उत्साहित हैं और हमें आशा है की विक्रमादित्य जी के जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम एक एतिहासिक कार्यक्रम होगा और बताया उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर हमारे कार्यकर्ता प्रेम सिंह परमार, शैलेंद्र सिंह परमार, हरवीर सिंह राजपूताना, रामप्रवेश सिंह परमार, गौलेश चौहान, सत्यवान तोमर, हितेंद्र सिंह तोमर, नितिन परमार काफी उत्साहित और मेहनत से कार्य कर रहे हैं उनकी मेहनत अवश्य सफल होगी मैं राजपूत समाज के लोगों से निवेदन करूंगा इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए कार्यक्रम स्थल भरतपुर रोड राजोरा खुर्द सैंपऊ कार्यक्रम समय दोपहर 12:00 बजे।। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा