चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी, सुदर्शन सिंह आज हुए सेवानिवृत , प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने सम्मान समारोह आयोजित किया

बेरमो से! धीरज प्रसाद बरनवाल की खास रिपोर्ट!

चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी, सुदर्शन सिंह आज हुए सेवानिवृत , प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

के बी कॉलेज, बेरमो

जरंगडीह, कथारा, मंगलबार, 31 अक्टुबर, 2023

आज के बी कॉलेज बेरमो के चर्तुथ वर्गीय कर्मचारी सुदर्शन सिंह सेवानिवृत हो गए। इस उपलक्ष्य मे प्राचार्य डॉ के पी सिन्हा ने अपराह्न 3 बजे से प्राचार्य चैंबर में सम्मान सह विदाई समारोह कार्यक्रम शिक्षको समेत शिक्षकेतर कर्मचारियों संग रखा।

डा के पी सिन्हा ने सुदर्शन सिंह को शॉल एवम पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए। मिठाई का पैकेट देकर मुंह मीठा करवाते हुए विदाई दी। साथ ही पीएफ की राशि जो सेवानिवृत होने समय दी जाती है वह राशि भी प्राचार्य ने उन्हें स सम्मान प्रस्तुत किए।

प्राचार्य एवम समस्त कॉलेज परिवार ने सुदर्शन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन की कामना की।

मौके पर प्रो लक्ष्मी नारायण, प्रो गोपाल प्रजापति, डा आर पी पी सिंह, डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा साजन भारती, डा अलीशा वंदना लकड़ा, डा प्रभाकर कुमार, डा वासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो मनोहर मांझी, प्रो नितिन चेतन तिग्गा, डॉ मधुरा केरकेट्टा, प्रो अमीत कुमार रवि, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, नंदलाल राम, रवि कुमार यादविंदू, दीपक कुमार, जी सी रॉय, हरीश नाग, बालेश्वर यादव, राजेश्वर सिंह, संतोष राम, भगन घासी आदि कॉलेज परिवार की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!