चाँद में आनंद उत्सव का रंगारंग आयोजन
REPOTER BY – कासिम

शासन के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 28 जनवरी तक प्रत्येक ग्रामपंचायत, नगरीय निकायों में आनंद उत्सव का आयोजन किया जाना था । नगर परिषद चाँद में आज से आनंद उत्सव की शुरुआत की गई । दुर्गा माता मंदिर में पारंपरिक लोक संगीत,भजन,जस गायन का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद चाँद क्षेत्र के तमाम संगीत प्रेमी गायक एवं श्रोतागण उपस्थित हुए । देर शाम तक मंदिर परिसर में कार्यक्रम चलते रहा ।कार्यक्रम का उद्देश्य हर आयुवर्ग के लोगों को आयोजन से जोड़ना है एवं ऐसे परंपरा कार्यक्रम आयोजित करना जिससे लोगों को आंनद की अनुभूति हो । नगर परिषद चाँद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रायः सभी आयुवर्ग के लोगों ने महिला, पुरूष एवं बुजुर्गों में भी हिस्सा लिया । नगर पारिषद अध्यक्ष श्री दानसिंह पटेल ने बताया कि कल बाजार चौक चाँद में आम नागरिकों के लिए रास्ताकसी एवं कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है । इस कार्यक्रम में भी बहुत आनंद आएगा इसलिय आम नागरिको से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की ।