चांदन पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर by :-मुख्तार अंसारी

चांदन पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
______

चांदन/बांका, चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में गश्ती को लेकर देवघर सुल्तान गंज के मुख्य सड़क चांदन तिवारी चौंक के पास आ रहे एक गाड़ी में तलाशी करने पर 44.72लीटर शराब बरामद किया गया और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इस कारनामे में चांदन थाने के पुलिस दल ने मिलकर ज़ब्ती किया गया है। गाड़ी के चालक जितेंद्र कुमार पिता शम्भू भगत ग्राम सलखूवा जिला सहरसा के रहने वाले की पहचान हुई है। चांदन थाना पुलिस को शराब तस्कर को पकड़ने में कामयाब मिली और शराब तस्करआरोपी को गिरफ्तार कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बांका जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!