छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
चांदमारी दुर्गात्सव समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे जिला भाजपा के वरिष्ठ नेतागण
गुरुपाल भल्ला,सुभाष पाण्डेय, श्रीकान्त सोमावार,सुरेश गोयल,पवन शर्मा सहित अन्य नेतागण ने किया भागवत कथा का श्रवण

रायगढ़: रायगढ़ चांदमारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित रिया पारा में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित लुकेश्वर प्रसाद दुबे राजनांदगांव द्वारा वाचन किया जा रहा है,आज कथा के चौथे दिन वामन अवतार एवम कृष्ण जन्म के अवसर पर रायगढ़ जिला के भाजपा के वरिष्ठ नेता गण कथास्थल पर पहुंच कर कथा का श्रवण किया !
आज के मोहल्ले के बच्चो द्वारा वामन अवतार एवम कृष्ण जन्म की शानदार झांकी की प्रस्तुति किया,पंडित जी के साथ आए भजन मंडली ने शानदार भजनों द्वारा वहां उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित भक्त गणों का शानदार भजनों से मन मोह लिया !
आज के इस भक्तिमय भागवत कथा स्थल पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति गुरुपाल भल्ला,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,नगर निगम के पूर्व सभापति द्वय सुभाष पाण्डेय,सुरेश गोयल,भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा,चिंटू साबरी,साहिल मनियार,कार्तिक साहु सहित भागवत कथा में व्यवस्था में शामिल भाजपा के नेता गण शोभा शर्मा,अमित शर्मा,श्रवण सिदार,लक्ष्मी वैष्णव भी शामिल रहे !