चांद के दीदार के बाद मनाई गई ईद
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

झारखण्ड पलामू :- बुधवार की शाम चांद देखने के पश्चात तीस दिनों तक चलने वाला रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया एवं गुरुवार की अहले सुबह पांडू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई. इस दौरान जामा मस्जिद मुसिखाप में ईद की नमाज मौलाना तौहीद साहब के द्वारा पढ़ाया गया. नमाज के पश्चात एक विशेष प्रार्थना की गई जिसमें क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी गई. ईद की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिले एवं ईद की बधाइयां दी.मौके पर कुतबुद्दीनअंसारी, मुजम्मिलअंसारी, गुलाम याहिया, माशूक,आलमगीर, इल्हाक आफताब गुलाम आलेरसूल, डॉ इब्राहिम,डॉ मुस्लिम, डॉ आशिक, मुमताज, सहीम, नईम के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित रहे.