चाचा की हत्या करने का फरार आरोपी भतीजा हुआ गिरफ्तार

चाचा की हत्या करने का फरार आरोपी भतीजा हुआ गिरफ्तार

अपनी मां के अपमान का बदला लेने के लिए भतीजे द्वारा की गई चाचा की हत्या

भरतपुर। जिले के रुदावल थाना अन्तर्गत ब्रह्मवाद गाव में अपनी माँ के अपमान का बदला लेने के लिए चाचा की हत्या कर फरार हुए भतीजे को पुलिस ने जयपुर के सांगानेर से किया गिरफ्तार । शुक्रवार 29 मार्च को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में चाचा राधेश्याम की हत्या के बाद चेन्नई में मजदूरी करने बाला आरोपी भतीजा 19 वर्षिय रोहित पुत्र नवलसिह जाटव वारदात को अंजाम देकर मौके से हो गया था फरार। मामले में रोहित के जीजा को भी मृतक के साथ मारपीट करने व हत्याकांड में शामिल होने के लिए नामजद किया गया था। आरोपी भतीजा होली पर चेन्नई से अपने गाँव आया हुआ था। गौरतलब है कि आधी अधूरी बात को सुनने के बाद पिछले दो महीनों से चाचा-भतीजे के परिवार में रंजिश चली आ रही थी। बताया गया कि 26 जनवरी को रोहित का चचेरा भाई प्रदीप व उसका दोस्त कुँए पर नहाते समय स्कूल में होने बाले 26 जनवरी कार्यक्रम की वीडियो बनाने की बात कर रहे थे लेकिन रोहित की माँ को लगा कि वे दोनों कार्यक्रम में उसकी बेटी के डांस की वीडियो बनाने की बात कर रहे है। बस यही से दोनों परिवारों के बीच आपसी टकराव शुरू हुआ जो शुक्रवार को हत्या की वारदात के रूप में सामने आया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गठित दो टीमो द्वारा की गई कार्यवाही।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!