चार अलग-अलग घटनाओ मे दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

बागसेवनिया पुलिस को मिली बडी सफलता ।

पुलिस ने सुलझायी चोरी की बारदात ।

चार अलग-अलग घटनाओ मे दो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे ।

मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यो का किया सूक्ष्मता से अवलोकन ।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास  100-120 कैमरे किए चैक ।

आरोपियो से लगभग 7,50,000/- रुपये का मशरूका बरामद ।

थाना बागसेवनिया क्षेत्र अन्तर्गत हो रही चोरी की बारदातो की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री राजेश सिंह भदौरिया, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन मे थाना प्रभारी बागसेवनिया निरी. संजीव कुमार चौकसे के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो मे कार्य कर थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की वारदातो का खुलासा किया गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
घटना क्रमांक – 1  दिनांक 24/01/23 को फरियादी सत्यप्रकाश गुप्ता पिता स्व. यू.सी. गुप्ता उम्र 70 वर्ष नि. एच-3/158 अरविंद विहार भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मैं रिटायर्ड कर्मचारी हूं । दिनांक 23/01/23 को परिवार के साथ मढई घूमने गया था दिनांक 24/01/23 को शाम 07.00 बजे वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजे का कुंदा टूटा है तथा कमरो का सामान बिखरा पडा है अलमारी को चैक किया तो उसमे रखा छोटा सोने का दुर्गा जी लॉकेट, एक स्मार्ट घडी, नल की टोटीं व 5000/- रुपये नगदी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।

घटना क्रमांक -2  दिनांक 28/01/23 को फरियादी डॉ. अशोक नेमा पिता स्व. श्री नारायण दास उम्र 61 वर्ष नि. म.न. 252 मेपल रुचि स्केप जाटखेडी मिसरोद भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मेरी बहन एम 36/9A साकेत नगर मे रहती है जो पिछले दो माह से अपनी बेटी के यहां उदयपुर राजस्थान गई है घर के एक हिस्से मे किरायेदार रहते है जो उस दिन 12.00 बजे घर मे ताला डाल कर पिपलिया पेंदे खां चले गए थे शाम 06.00 बजे वापस आकर देखा कि मेरी दीदी के घर की खिडकी टूटी हुई है और घर का सारा सामान बिखरा पडा है घर मे से सोने की हाथ की दो चूडी, सोने की कान की दो रिंग, एक लेडीज अंगूठी चांदी की पायल व विछिया, कांसे की पूजा की थाली, नल की टोंटी- शॉवर व नगदी 5-6 हजार रुपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है ।

घटना क्रमांक -3 दिनांक 02/02/23 को फरियादिया सरिता देशपांडे पिता स्व. उमाकांत देशपांडे उम्र 62 वर्ष म.न. 87/9A साकेत नगर बागसेवनिया भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मै सामाजिक कार्यकर्ता हूँ दिनांक 31/01/23 को सुबह 07.00 बजे हरदा शादी मे गई थी दिनांक 01/02/23 को रात्रि 10.00 बजे वापस आई तो देखा कि घर के ग्राउड फ्लोर के पिछले दरवाजे का लकडी का गेट टूटा हुआ है तथा फर्स्ट फ्लोर के कमरो का सामान बिखरा पडा है घर मे रखा सोने की एक चेन, सोना की अंगूठी, दो घडी व नगदी 5000/- रुपये को कोई चोर चोरी कर ले गया है ।

घटना क्रमांक -4  लगभग 1 महीने पहले शैतान सिंह चौराहा थाना शाहपुरा क्षेत्र की चोरी की घटना ।

कार्यवाही का विवरण

दौराने विवेचना घटनास्थल व आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया कि तीन व्यक्ति दिन के समय घूम-फिर कर सूने मकानो की रैकी करते दिखे जिनमे से एक व्यक्ति रोड पर खडे होकर आने-जाने वालो पर नजर रखता है तथा अन्य दो व्यक्ति सूने मकान के ताले तोड कर घर मे घुस कर चोरी करते है । घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरो मे आए फुटेज के आधार पर आरोपीयो के फोटो निकाल कर घटनास्थल व आसपास के लोगो एवं मुखबिरो को फोटो दिखाये गये जो मुखबिरो की सूचना एवं तकनीकी संसाधनो की मदद से आरोपी नवीन सिंह सोलंकी व संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू को गिरफ्तार किया गया है तथा एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।

बरामद मशरूका

दो सोने के हार, दो सोने की चैन, 6 सोने की हाथ की चूडी, सोने का दुर्गा की मुर्ति का लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोडी चांदी की पायल, एक चांदी की करधनी, तीन हाथ घडी (एक स्मार्ट घडी सहित), एक सोने का लॉकेट, कांसे की पूजा की थाली, नल की टोटिया व शॉवर कुल कीमती लगभग – 7,50,000/- रुपये करीबन ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नवीन सिंह सोलंकी पिता स्व. हुकुम सिंह सोलंकी उम्र 25 वर्ष नि. पी.सी. नगर गड्डा झुग्गी थाना हबीबगंज भोपाल

संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू पिता रामविलास विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी ब्लॉक न.- 7, BDA मल्टी, पी.सी. नगर थाना हबीबंगज भोपाल ।

सराहनीय भूमिका
निरी. संजीव कुमार चौकसे, सउनि. रामदेनी राय, सउनि. सुषमा सिंह, प्रआर. अशोक सिंह तोमर, प्रआर. सर्वेश सिंह, आर. पवनेश कुमार, आर. दीपक गुर्जर, आर. सत्यभान गुर्जर, आर. नीतेश सोनी, आर. मुकेश पटेल (थाना मिसरोद), आर. आकाश भास्कर (सायबर), आर. दीपक आचार्य (सायबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!